टोक्यो ओलंपिक -महिला हॉकी टीम जर्मनी से 0-2 से हारी

टोक्यो ओलंपिक -महिला हॉकी टीम जर्मनी से 0-2 से हारी

टोक्यो । भारतीय महिला हॉकी टीम को जर्मनी के हाथों सोमवार को हॉकी प्रतियोगिता में सोमवार को पूल ए में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय टीम की यह लगातार दूसरी हार है। उसे अपने पहले मैच में हॉलैंड से 1-5 से हार का सामना करना पड़ा था। भारत को अब अपने आखिरी तीन मैच ब्रिटेन, आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका से खेलने हैं। ग्रुप से चार शीर्ष टीमें क्वार्टरफाइनल में पहुंचेंगी।

भारत ने जर्मनी के खिलाफ 1-0 से पीछे रहने के बाद दूसरे हाफ के शुरू में कप्तान रानी के रेफरल माँगने पर पेनल्टी स्ट्रोक हासिल किया था लेकिन गुरजीत का सीधा शॉट सीधे जर्मन गोलकीपर जूलिया सोंटाग के बाएं हाथ से टकराकर बेकार हो गया। भारत ने बराबरी करने का सुनहरा मौका गंवा दिया।

मैच के 12 वें मिनट में जर्मनी जो पहला पेनल्टी कार्नर मिला और नाइक लोरेन्ज ने इस पर गोल करने में कोई गलती नहीं की। पहले हाफ तक जर्मनी की एक गोल की बढ़त बरकरार रही। भारत के पेनल्टी स्ट्रोक बेकार करने के बाद जर्मनी ने जवाबी हमले किये और उसे बढ़त दोगुनी करने वाला गोल मिल गया। एन्न श्रोडर ने 35वें मिनट में भारतीय सर्कल में घुसपैठ करते हुए जर्मनी को 2-0 से आगे करने वाला गोल दाग दिया। जर्मनी ने इस बढ़त को अंत तक कायम रखा और भारत को लगातार दूसरी हार झेलने के लिए मजबूर कर दिया।

वार्ता

epmty
epmty
Top