स्कूलों को प्रस्तुत किए जाएंगे टोक्यो ओलंपिक पोडियम

स्कूलों को प्रस्तुत किए जाएंगे टोक्यो ओलंपिक पोडियम

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक एवं पैरालंपिक खेलों 2020 में पदक समारोह में इस्तेमाल किए गए सभी पोडियम उन स्कूलों को प्रस्तुत किए जाएंगे, जहां के जापानी एथलीट पूर्व छात्र थे।

बुधवार को पोडियम लिगेसी परियोजना का शुभारंभ करने वाली टोक्यो 2020 की आयोजन समिति ने गुरुवार को घोषणा की कि सभी 878 पदक समारोह के पोडियम बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के लिए ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की विरासत के रूप में संभाल कर रखा जाएगा, ताकि इन तक आसानी से पहुंच हो। इस परियोजना को 2022 में जनवरी से मार्च के अंत तक पूरा किया जाएगा।

आयोजन समिति के मुताबिक प्रत्येक पोडियम को उसके चार भागों में विभाजित किया जाएगा और प्रत्येक के साथ प्रमाण पत्र संलग्न किया जाएगा। प्रत्येक पोडियम कहां और किस इवेंट के लिए इस्तेमाल किया गया और पदक श्रेणी जैसी जानकारी भी प्रदान की जाएगी।


वार्ता/शिन्हुआ

Next Story
epmty
epmty
Top