दिल्ली कैपिटल्स के कुछ खिलाड़ी आईपीएल के लिए दुबई पहुंचे

दिल्ली कैपिटल्स के कुछ खिलाड़ी आईपीएल के लिए दुबई पहुंचे

नयी दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शेष आईपीएल 2021 सत्र के लिए दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के कुछ सदस्य शनिवार को दुबई पहुंचे।

दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को दुबई पहुंचे खिलाड़ियों की तस्वीरें मीडिया के साथ साझा की हैं। फ्रेंचाइजी के मुताबिक लेग स्पिनर अमित मिश्रा, ऑल राउंडर ललित यादव और घरेलू खिलाड़ी लुकमान मेरीवाला, मणिमारन सिद्धार्थ, रिपल पटेल और विष्णु विनोद दुबई पहुंच गए हैं। ये खिलाड़ी अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और आईपीएल की ओर से बनाए गए कोरोना संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए क्वारंटीन में रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली कैपिटल्स 22 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से आईपीएल के दूसरे चरण की शुरुआत करेगा।


वार्ता

epmty
epmty
Top