पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को 8.25 करोड़ रु में खरीदा

पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को 8.25 करोड़ रु में खरीदा

बेंगलुरु। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आईपीएल 15 के लिए नीलामी में सबसे पहले उतरे। राजस्थान रॉयल्स ने बोली की शुरुआत की 2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ और दिल्ली कैपिटल्स ने उनके साथ जंग छेड़ दी है।

दिल्ली ने लगाई 3 करोड़ रुपयों की बोली। दोनों टीमें धवन को अपनी टीम में शामिल करना चाहती हैं और टस से मस होने का नाम नहीं ले रही हैं। बोली 5 करोड़ तक पहुंच गई थी । सोच विचार करने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने हाथ खड़े किए और पंजाब किंग्स मैदान में उतर चुकी है। पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ 25 लाख रुपये में शिखर धवन को मयंक अग्रवाल का सलामी जोड़ीदार बनाया।

epmty
epmty
Top