बैडमिंटन में प्रमोद भगत ने जीता सोना-मनोज ने ब्रोंज पर जमाया कब्जा

बैडमिंटन में प्रमोद भगत ने जीता सोना-मनोज ने ब्रोंज पर जमाया कब्जा
  • whatsapp
  • Telegram

नई दिल्ली। टोक्यो में खेले जा रहे पैरालंपिक का 11 दिन भारत के लिए अभी तक बेहद ही शानदार रहा है। शनिवार को अभी तक भारत को दो स्वर्ण समेत चार पदक प्राप्त हुए हैं।

पैरालंपिक खेलों में आज के दिन की शुरुआत में ही भारत की झोली में निशानेबाजी की स्पर्धा में 2 पदक आए थे। इसमें मनीष नरवाल ने सोना तो सिंहराज ने रजत पदक जीता है। पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में मनीष नरवाल ने सोने पर निशाना साधा, जबकि इसी स्पर्धा में सिंहराज अडाना ने रजत पदक पर कब्जा किया है। शनिवार की सांझ होते होते भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत ने पुरुष सिंगल्स स्पर्धा का गोल्ड मेडल जीत लिया है। इस खिताबी मुकाबले में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी प्रमोद ने दुनिया के दूसरे नंबर के ग्रेट ब्रिटेन के खिलाड़ी डेनियल बेथल को सीधे सेटों में हरा दिया है। प्रमोद भगत ने उम्मीद के अनुरूप शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला सेट 21-14 और दूसरा 21-17 से जीता है। गौरतलब है कि प्रमोद भगत ने इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में जापान के खिलाड़ी डी फूजीहारा को मात दी थी। प्रमोद ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जापानी खिलाड़ी को हराया था। बैडमिंटन की पुरुष सिंगल्स स्पर्धा में भारत के मनोज सरकार ने कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। मनोज सरकार ने प्लेऑफ मुकाबले में जापान के खिलाड़ी को सीधे सेटों में 22-20 21-13 से पराजित किया है।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top