2023 की इस तारिक को आयोजित होंगे राष्ट्रीय शीतकालीन खेल

2023 की इस तारिक को आयोजित होंगे राष्ट्रीय शीतकालीन खेल

देहरादून, उत्तराखंड मेें चमोली जिले के औली में दो से पांच फरवरी तक राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों का आयोजन किया जाएगा। राज्य के पर्यटन विभाग ने आज बताया कि अगले वर्ष फरवरी में होने वाले राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली है। उन्होंने बताया कि इन खेलों में उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्की महासंघ (एफआईएस) द्वारा अनुमोदित रेसिंग स्कीइंग कार्यक्रम भी आयोजित होने प्रस्तावित हैं।

उन्होंने कहा कि दो फरवरी 2023 से 5 फरवरी 2023 तक होने वाली नेशनल स्कीइंग चौंपियनशिप-2023 में कुल चार इवेंट आयोजित किए जाएंगे। इनमें पुरुष और महिला दोनों वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा हिमालयन ट्रॉफी 2023 के तहत सात और आठ फरवरी को पुरुषों और महिलाओं के लिए एफआईएस स्वीकृत जायंट स्लैलम रेस का भी आयोजन किया जाएगा। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड इस आयोजन की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

epmty
epmty
Top