लो जी अब क्रिकेटरों को ट्रेनिंग देगी टेनिस स्टार सानिया मिर्जा

लो जी अब क्रिकेटरों को ट्रेनिंग देगी टेनिस स्टार सानिया मिर्जा

नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा अब क्रिकेटरों को ट्रेनिंग देती हुई दिखाई देंगी। महिला प्रीमियर लीग के लिए सानिया मिर्जा को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का मेंटर नियुक्त किया गया है।

बुधवार को मिल रही बड़ी जानकारी के मुताबिक महिला क्रिकेटरों को ट्रेनिंग देने का काम अब भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को सौंपा गया है। आरसीबी ने आज अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सानिया मिर्जा को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का मेंटल नियुक्त करने की घोषणा करते हुए इस बात की जानकारी दी है। उधर टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने बताया है कि वह खुद इस बात से हैरान थी कि उन्हें क्रिकेट टीम की मेंटर बनने का ऑफर मिल रहा है। लेकिन मन में मची उथल-पुथल के बीच सानिया मिर्जा ने इसे स्वीकार कर लिया है।

आरसीबी के ट्विटर हैंडल पर बुधवार को लिखा गया है कि महिलाओं के लिए भारतीय खेलों में अग्रणी एक युवा आइकन जिसने अपने पूरे कैरियर में निडर होकर अपने खेल का जलवा दिखाते हुए अनेक बाधाओं को पार किया है, जो मैदान के अंदर और बाहर एक चैंपियन है। वह आरसीबी महिला क्रिकेट टीम की मेंटल नियुक्त की गई है। इस नियुक्ति पर हमें गर्व हो रहा है।

epmty
epmty
Top