जावेद मियांदाद को पड़ा पागलपन का दौरा- बोले हारा भारत तो मोदी..

जावेद मियांदाद को पड़ा पागलपन का दौरा- बोले हारा भारत तो मोदी..

नई दिल्ली। पड़ोसी देश पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान एवं कोच रहे जावेद मियांदाद ने सारी हदें पार करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को जमकर खरी खोटी सुनाते हुए कहा है कि अगर भारत एशिया कप में पाकिस्तान से हारा तो नरेंद्र मोदी गायब हो जाएंगे। क्योंकि उनकी जनता उन्हें छोड़ेगी नहीं।

सोमवार को पाकिस्तान के स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट फरीद खान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जावेद मियांदाद के हवाले से लिखा है कि भारत को पाकिस्तान से खेलने में क्यों डर लगता है? उन्हें पता है कि अगर भारत पाकिस्तान से हार जाता है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता से गायब हो जाएंगे, क्योंकि उनकी जनता उनको नहीं छोड़ेगी।

जावेद मियांदाद इतने पर ही नहीं रुके बल्कि उन्होंने कहा कि भारत शारजाह से भाग गया। जब हम वहां पर जीतने लगे। भारत हमारे साथ खेलना ही नहीं चाहता था। क्योंकि पाकिस्तान से हार के बाद वहां की जनता अपने खिलाड़ियों के घरों में आग लगा देती थी। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर समेत कई अन्य खिलाड़ियों को हमारे से हारने के बाद भारी नुकसान उठाना पड़ा था।

जावेद मियांदाद ने कहा है कि पाकिस्तान के सामने से भागने की भारत की पुरानी आदत है, अब कुछ नया नहीं है। मैं उन्हें अपने खेलने के दिनों से जानता हूं। एशिया कप 2023 कहां होता है और क्या पाकिस्तान की टीम 2023 आईसीसी वर्ल्ड कप से अपना नाम वापस लेती है, इन सब सवालों के जवाब तो आने वाले समय में मिल पाएंगे।

epmty
epmty
Top