IPL- राजस्थान पर शाही जीत के साथ दिल्ली शीर्ष पर

IPL- राजस्थान पर शाही जीत के साथ दिल्ली शीर्ष पर

शारजाह। शिमरॉन हेत्माएर (45 रन और तीन कैच) और मार्कस स्टॉयनिस की (39 रन और 17 रन पर दो विकेट) के बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को शुक्रवार को 46 रन से हराकर पांचवीं जीत दर्ज करते हुए आईपीएल की तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

दिल्ली ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 184 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने के बाद राजस्थान की चुनौती को 19.4 ओवर में 138 रन पर थाम लिया। दिल्ली की छह मैचों में यह पांचवीं जीत है और वह 10 अंकों साथ तालिका में मुंबई इंडियंस को पीछे छोड़कर पहले स्थान पर पहुंच गया। दूसरी तरफ राजस्थान को छह मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा।

epmty
epmty
Top