भारतीय पहलवान ने एशियाई कुश्ती में दिखाएं दांव पेंच-जीता तीसरा स्वर्ण पदक

भारतीय पहलवान ने एशियाई कुश्ती में दिखाएं दांव पेंच-जीता तीसरा स्वर्ण पदक

नई दिल्ली। ओलंपिक खेलों के पदक विजेता भारतीय पहलवान रवि दहिया एवं बजरंग पूनिया ने एशियाई कुश्ती चेंपियनशिप में सोना और चांदी पर अपना निशाना साधते हुए स्वर्ण और रजत पदक जीते। नवीन भी पदक जीतने के मामले में पीछे नहीं रहे उन्होंने कांस्य पदक पर हाथ साफ किया।

शनिवार को मंगोलिया के उलानबटोर में खेले गए ऐशियाई कुश्ती चेंपियनशिप के मुकाबले में ओलंपिक खेलों के पदक विजेता रवि दहिया ने स्वर्ण पदक जीता है। भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया भी रजत पदक जीतने में कामयाब हो गए हैं। उधर भारतीय पहलवान नवीन ने कांस्य पदक जीतने में सफलता प्राप्त की है। टोक्यो ओलंपिक खेलों में अपने दांवपेच का जलवा दिखाते हुए रजत पदक बटोरने वाले भारतीय पहलवान रवि दहिया ने एशियाई कुश्ती चेंपियनशिप में कजाकिस्तान के कलजान राखत को 12-2 से हराकर 57 किलोग्राम पुरुषों का फ्रीस्टाइल स्वर्ण पदक जीता है।

कॉन्टिनेंटल इवेंट में रवि दहिया का यह लगातार तीसरा गोल्ड मेडल रहा। हालांकि, टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया 65 किग्रा फाइनल में ईरान के रहमान मौसा अमौजदखलीली से 1-3 से हार गए। यह उनका सत्र का दूसरा फाइनल था। उन्होंने फरवरी में डान कोलोव स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

70 किग्रा कांस्य पदक के प्लेऑफ में, नवीन ने स्थानीय पहलवान तेमुउलेन एनखतुया के खिलाफ 4-0 की बढ़त बना ली और पहले दौर में ही मुकाबला समाप्त करने के लिए मंगोलियाई को पिन किया।

epmty
epmty
Top