भारतीय पैरालिफ्टर्स टोक्यो रवाना

भारतीय पैरालिफ्टर्स टोक्यो रवाना

नई दिल्ली। भारतीय पैरालिफ्टर्स जयदीप और सकीना खातून कोच जेपी सिंह के साथ टोक्यो पैरालम्पिक में हिस्सा लेने शुक्रवार को टोक्यो रवाना हो गए।

जयदीप पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग में हिस्सा लेंगे जबकि सकीना महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग में अपनी चुनौती पेश करेंगी। दोनों पैरालिफ्टर्स 27 अगस्त को अपने अपने वजन वर्गों में उतरेंगे।

भारतीय दल को खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारियों ने भावभीनी विदाई दी। पॉवरलिफ्टिंग और बैडमिंटन इन पैरालम्पिक खेलों में अपना पदार्पण करेंगे।

वार्ता

epmty
epmty
Top