लाइव आए धोनी कह गए ऐसी ऐसी बात और कर दिया यह ऐलान

लाइव आए धोनी कह गए ऐसी ऐसी बात और कर दिया यह ऐलान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में शामिल महेंद्र सिंह धोनी की झलक पाने को बेताब रहे प्रशंसकों को उस समय भारी राहत महसूस हुई जब लाइव आए महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट से जुड़ी कोई बड़ी घोषणा करने के बजाय एक बिस्कुट कंपनी का प्रचार किया।

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में शुमार किए जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी रविवार को जब लाइव आए तो उनके प्रशंसकों की सांसे बुरी तरह से अटकी हुई पड़ी थी। प्रशंसकों को यह आस लगी हुई थी कि शायद महेंद्र सिंह धोनी अब चेन्नई सुपर किंग्स से विदाई लेने की घोषणा कर सकते हैं। दुखी मन से महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसक उन्हें लाइव देखने को तैयार होकर अपनी सांस रोककर महेंद्र सिंह धोनी के मुंह से निकलने वाली बातों का इंतजार कर रहे थे। प्रशंसकों के साथ जब महेंद्र सिंह धोनी ने ओरिया बिस्किट कंपनी की भारत में लांचिंग को लेकर बात की तो प्रशंसकोें को भारी राहत मिलती महसूस हुई।

क्योंकि जब 24 सितंबर यानी शनिवार को महेंद्र सिंह धोनी की ओर से 25 सितंबर रविवार को लाइव आने की घोषणा की गई थी तो उनके प्रशासन इस बात की आशंका में घिर गए थे कि शायद महेंद्र सिंह धोनी अब सीएसके से संन्यास के ऐलान के लिए लाइव आने वाले हैं। लेकिन जब महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके को लेकर कोई बात नहीं की और बिस्कुट कंपनी की लांचिंग की तो उन्हें भारी राहत महसूस हुई। उल्लेखनीय है कि महेंद्र सिंह धोनी ने वर्ष 2020 की 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था। हालांकि वह अपनी फ्रेंचाइजी के लिए अभी तक क्रिकेट खेल रहे हैं और वह आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं।

epmty
epmty
Top