कराटे चैंपियन की मदद को CM ने दिए कड़े निर्देश

कराटे चैंपियन की मदद को CM ने दिए कड़े निर्देश

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कराटे में स्वर्ण पद विजेता विमला मुंडा की खराब आर्थिक स्थिति को गंभीरता से लिया है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची के उपायुक्त को अविलंब मामले में संज्ञान लेने एवं खेल सचिव से समन्वय स्थापित कर विमला मुंडा को हर तरह की मदद करने का निर्देश दिया है। उन्होंने राज्यवासियों को बताया कि आगामी खेल नीति के क्रियान्वित होने पर खिलाड़ियों का भविष्य संवरेगा।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि रांची निवासी विमला मुंडा ने कराटे में कई मेडल और सर्टिफिकेट प्राप्त किये हैं। विमला राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता भी रही हैं लेकिन प्रतिभा की धनी खिलाड़ी की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण बड़ी मुश्किल से वह अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही है।

epmty
epmty
Top