और 4 बार टीम को जीत दिलाने वाले धोनी ने अब छोड़ दी सीएसके की कप्तानी

और 4 बार टीम को जीत दिलाने वाले धोनी ने अब छोड़ दी सीएसके की कप्तानी

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार विजेता का खिताब जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी इस बार अपनी टीम के कप्तान नहीं होंगे। क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी ने टीम की कप्तानी को छोड़ दिया है। अब उनकी जगह रविंद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालेंगे। कप्तानी संभालने वाले जडेजा वर्ष 2012 से ही चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा चले आ रहे हैं।

बृहस्पतिवार को महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से अपने प्रशंसकों बुरी तरह से चौकाते हुए चेन्नई सुपर किंग का कप्तान पद छोड़ने का एलान कर दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स को 4 बार विजेता का खिताब दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने इस बार टीम की कप्तानी छोड़ दी है। बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी के सीएसके की कप्तानी छोड़ने के बाद अब आल राउंडर रविंद्र जडेजा टीम की कमान संभालेंगे। रविंद्र जडेजा वर्ष 2012 से ही चेन्नई सुपर किंग टीम का हिस्सा बने चले आ रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग टीम ने इस बार रविंद्र जडेजा एवं महेंद्र सिंह धोनी समेत चार खिलाड़ियों को रिटेन किया था। रविंद्र जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड रूपये में रिटेन किया था। इस सीजन के लिए महेंद्र सिंह धोनी को 12 करोड रूपये मिले थे। वैसे पिछले काफी समय से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि रविंद्र जडेजा को इस बार चेन्नई सुपर किंग का कप्तान बनाया जा सकता है।

epmty
epmty
Top