41 साल बाद भारत हॉकी के सेमीफाइनल में पहुंचा-बंधी पदक की आस

41 साल बाद भारत हॉकी के सेमीफाइनल में पहुंचा-बंधी पदक की आस

नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों के दसवें दिन पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ग्रेट ब्रिटेन की टीम को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है। 41 साल बाद ओलंपिक खेलों के सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंची भारतीय टीम के अब देशवासियों को पदक जीतने की आस बंध गई है।

रविवार को जापान की राजधानी टोक्यो में खेली गई पुरुषों की हाकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल का नजारा पेश करते हुए प्रतिद्वंदी ग्रेट ब्रिटेन की टीम को पूरी तरह से चौंका दिया है। पुरुषों की भारतीय हॉकी टीम ने खेल की शुरुआत से ही ग्रेट ब्रिटेन पर अपना दबदबा बनाए रखा। जिसके चलते भारतीय टीम लगातार दो करके 2-0 से आगे हो गई। ग्रेट ब्रिटेन की टीम ने तीसरे क्वार्टर में एक गोल दागकर भारतीय टीम की बढ़त को 2-1 कर दिया। चौथे क्वार्टर में भारतीय टीम ने प्रतिद्वंदी पर एक और गोल दाग दिया। जिसके चलते स्कोर 3-1 पर पहुंच गया। भारतीय टीम अंत तक इसी स्कोर पर डटी रही और अंत में मुकाबला जीत गई। ओलंपिक खेलों में 41 बरस के बाद ऐसा मौका आया है जब भारत की पुरुष हॉकी हॉकी टीम फाइनल मुकाबले में पहुंची है। इससे पहले वर्ष 1980 में मास्को में खेले गए ओलंपिक खेलों के हाकी मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने गोल्ड जीता था।

epmty
epmty
Top