2022 IPL रिटेंशन:कौन है सबसे महंगा खिलाड़ी, जानिए प्लेयर्स की लिस्ट

2022 IPL रिटेंशन:कौन है सबसे महंगा खिलाड़ी, जानिए प्लेयर्स की लिस्ट

नई दिल्ली। आईपीएल का नाम सुनते ही फैंस के चेहरों पर खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता। आगामी आईपीएल रिटेंशन के सभी आठ फ्रेंचाइजियों के द्वारा रिटेन किए जा चुके हैं। खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे महंगे प्लेयर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा निकले उन्हें सीएसके ने 16 करोड़ रूपये में रिटेन किया है। खिलाड़ियों के नाम सामने आने के बाद उनकी सैलरी को लेकर चर्चा बनी हुई है। रविंद्र जडेजा ने इस बार सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ वे सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए हैं। इस लिस्ट में कुछ खिलाड़ी काफी खुश हुए तो कुछ के हाथ निराशा लगी।

खिलाड़ियों को उचित सैलरी पर ना मिलने की वजह से कई खिलाड़ियों ने आईपीएल ऑक्शन में जाने का फैसला किया। साथ ही जिन खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने भरोसा किया है। उनमें से कई नाम हैरान कर देने वाले रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को पहले स्थान पर डिटेन किया है। वही पहले से ही टीम की कमान संभालते आ रहे महेंद्र सिंह धोनी को 12 करोड़ रुपये में दूसरे नंबर पर शामिल किया है। वहीं 2021 में दिल्ली की कमान संभालने वाले ऋषभ पंत को भी 16 करोड़ रुपये में डीसी ने शामिल किया है।

रिटेन किए हुए खिलाड़ियों की सूची:

रविंद्र जडेजा -16 करोड़

रोहित शर्मा- 16 करोड़

ऋषभ पंत -16 करोड़

विराट कोहली -15 करोड़

केन विलियमसन - 14 करोड़

संजू सैमसंग- 14 करोड़

मेघ अग्रवाल -12 करोड़

जसप्रीत बुमराह -12 करोड़

आंद्रे रसैल- 12 करोड़

एम एस धोनी -12 करोड़

ग्लेन मैक्सवेल -11 करोड़

जॉस बटलर - 10 करोड़





epmty
epmty
Top