CM पर युवाओं ने फेंके अंडे और दिखाएं काले झंडे

CM पर युवाओं ने फेंके अंडे और दिखाएं काले झंडे

नई दिल्ली। 331 करोड रुपए की हेरिटेज कॉरीडोर परियोजना का उद्घाटन करने के बाद वापस लौट रहे उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पुरी में सरकारी अस्पताल चौक के पास भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और उनके ऊपर अंडे फेंके। पुलिस ने इस संबंध में कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उनकी धरपकड़ के लिए भागदौड़ शुरू कर दी है।

बुधवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के काफिले के ऊपर पुरी में अंडे फेंके जाने की घटना प्रकाश में आई है। मिल रही जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री के काफिले के ऊपर अंडे फेंके जाने की घटना को उस समय अंजाम दिया गया है, जब मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पुरी में 331 करोड रुपए की हेरिटेज कॉरीडोर परियोजना का उद्घाटन करने के बाद अपने लाव लश्कर के साथ वापस लौट रहे थे। पुरी स्थित सरकारी अस्पताल चौक के पास पहुंचते ही पहले से ही इकटठा भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से पटनायक के काफिले को काले झंडे भी दिखाए गए। इससे पहले पुरी में बड़ा डंडा पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को काले झंडे दिखाने के आरोप में भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं एनएसयूआई के तीन सदस्यों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया था। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा है कि पटनायक सरकार का विरोध उस समय तक जारी रहेगा जब तक वह अपने कुछ दागी मंत्रियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं करते हैं।



epmty
epmty
Top