योगी के मंत्री का तंज- मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे अखिलेश

अमेठी। उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव का दोबारा सत्ता में आना मुंगेरीलाल के सपने देखने जैसा है।
अखिलेश यादव ने बुधवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अखिलेश यादव के झांसे में अब जनता नहीं आने वाली है। पिछले चुनावों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 2014 से अब तक के हुए चुनाव में जनता ने यह दिखा दिया अखिलेश यादव कितना सच बोलते हैं। इस तरीके की टिप्पणी व बयान से अखिलेश यादव हंसी के पात्र बनते हैं। उनको विकास देखना हो तो एक्सप्रेस वे देखें। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने पांच एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश को दिया है।
उन्होंने कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि करोना काल में हमारी सरकार ने उचित प्रबंधन करते हुए हर जिले में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराया। सपा वोट की राजनीति के लिए किस हद तक गिर सकती हैं, इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। उन्होंने जिस वैक्सीन को बीजेपी का वैक्सीन बताया यदि जनता उनकी बात मान लेती और वैक्सीन ना लगवाती तो क्या हश्र होता मगर जनता समझदार है।
वार्ता