योगी के मंत्री कपिल ने की व्यापारियों से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील

योगी के मंत्री कपिल ने की व्यापारियों से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर प्रदेश में एक बार फिर से योगी सरकार बनाने का आह्वान किया। मुरादाबाद की शहर विधानसभा सीट के सर्राफा व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।


दूसरे चरण के मतदान में जनपद मुरादाबाद से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाने पहुंचे मुजफ्फरनगर शहर विधानसभा सीट से विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद की नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रितेश गुप्ता के पक्ष में बाजार गंज में पहुँचकर सर्राफा व्यापारी कमेटी की बैठक को संबोधित किया और भाजपा पक्ष में मतदान कर उनको भारी मतों से विजय बनाने की अपील की। इसके बाद उन्होंने नगर के फ़्लेवर होटल में महाराजा अग्रसेन संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए आगामी 14 फरवरी को होने वाले मतदान में एक बार फिर अधिक से अधिक वोटिंग कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया।


मंत्री कपिलदेव ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज प्रदेश में सभी वर्ग के नागरिक सम्मान और सुरक्षा से भरा जीवन यापन कर रहे हैं। मजदूर, महिला, युवा, किसान सभी खुशहाल हैं। उन्होंने देहात विधानसभा क्षेत्र के निवासियों से भी भाजपा प्रत्याशी के०के० मिश्रा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान का आह्वान किया। कपिलदेव ने विश्वास जताया है कि प्रदेश में एक बार फिर से प्रचंड बहुमत से योगी सरकार बनने जा रही है। योगी आदित्यनाथ जनता की पहली पसंद है वे उन्हें मुख्यमंत्री जरूर बनाएंगे और यह जीत पिछली बार से भी बड़ी होगी।

epmty
epmty
Top