कार्यकर्ताओं को टास्क के साथ मिलेगा नया BJP अध्यक्ष-बैठक शुरू

कार्यकर्ताओं को टास्क के साथ मिलेगा नया BJP अध्यक्ष-बैठक शुरू

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक राजधानी लखनऊ में शुरू हो गई है। एक दिवसीय इस बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु वर्ष 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव रहने जा रहा है। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती को लेकर नये टास्क दिए जा सकते हैं।

रविवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित की जा रही भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की शुरुआत में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुलदस्ता भेंट करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्वलित करते हुए बीजेपी कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने सभी पुराने मिथकों को तोड़कर उत्तर प्रदेश में 37 साल बाद एक बार फिर से अपनी दोबारा से सरकार के रूप वापसी की है।

भारतीय जनता पार्टी सरकार के 8 साल केंद्र में भी पूरे होने जा रहे हैं। इन 8 सालों के भीतर केंद्र सरकार की ओर से देश को एक नई दिशा प्रदान की गई है। बीजेपी सरकार मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है जिसके चलते आज भारत विश्व का नेतृत्व करने के लिए तैयार है।

कार्यसमिति की बैठक में अगले दिनों होने वाले नगर निकाय चुनाव के अलावा वर्ष 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन किया जाएगा। इसके साथ ही कार्यसमिति की बैठक के दौरान बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान भी किया जा सकता है।

epmty
epmty
Top