सम्मेलन में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के लिए लामबंद हुए कार्यकर्ता

सम्मेलन में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के लिए लामबंद हुए कार्यकर्ता

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित इंडिया गठबंधन दलों के कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर व संचालन सपा जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत व महानगर महासचिव सलीम मलिक द्वारा किया गया।

मिटिंग को सम्बोधित करते हुए सपा राष्ट्रीय सचिव राजकुमार यादव व सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में उसके जनप्रतिनिधियों के घमंड ने जनता के साथ प्रधानों तक का उत्पीड़न व अपमान करते हुए उनको स्वतंत्र रूप से काम तक नही करने दिए गए इसलिए इस अपमान व धमकी का जवाब वोट से देने को लोग तैयार बैठे हैं।

सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर व सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व खतौली विधानसभा प्रत्याशी श्यामलाल बच्ची सैनी ने अपने सम्बोधन में कहा कि जो भाजपा नेता नारा देते थे कि न खाएंगे न खाने देंगे आज उनके भ्र्ष्टाचार की पोल खुल गयी है इलेक्ट्रोल बॉन्ड के जरिये भाजपा ने खुलकर भृष्टाचार किया भी है ओर सरक्षंण देकर चंदा देने वालो को देश के संसाधन लूटने की छूट भी दी है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र के बिना भेदभाव एक समान विकास भाईचारे तथा सभी के सम्मान के लिए इंडिया गठबंधन लोकसभा के लोकप्रिय प्रत्याशी हरेंन्द्र मलिक का सांसद बनना जरूरी है।

सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन व पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन ने सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ से अपील करते हुए कहा कि जिले का बार बार नुकसान बचाने जिले के भाईचारे विकास की पुरानी पहचान कायम रखने के लिए सभी जाति वर्ग में जाकर हरेंन्द्र मलिक को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए आगे आना चाहिए।

मीटिंग में सपा विधानसभा अध्यक्ष मुजफ्फरनगर डॉ अविनाश कपिल द्वारा कार्यकारणी की घोषणा करते हुए उपाध्यक्ष मौ०शफीक मनोज चौधरी,यामीन मंसूरी, राव अकरम,आसिफ खान, हनीफ अंसारी, पूरन सिंह,उस्मान अली,जल सिंह कश्यप को विधानसभा महासचिव अब्दुल सत्तार मंसूरी, सचिव शौक़त मलिक,सईद,अरुण शर्मा, सादिक चौधरी, अक्षय शर्मा, किशन पाल,इरशाद,धीरज शर्मा,सौरभ चौधरी, रिहान, रोहित चौधरी तथा सदस्य अमित शर्मा,मुजफ्फर अंसारी,ताहिर हसन,मौ० तालिब,शुभम दत्त शर्मा, विवेक शर्मा,सात्विक भारद्वाज, विनोद शर्मा,राधेश्याम शर्मा,शकील अहमद,साजिद राईन को मनोनीत करते हुए मनोनयन पत्र सौंपे गए।

मीटिंग को सपा नेता पूर्व सदस्य अल्पसंख्यक आयोग मुफ्ती जुल्फिकार, पूर्व मंत्री महेश बंसल, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी जिला उपाध्यक्ष शमशेर मलिक,पवन बंसल, चौधरी ओमपाल सिंह, अमलेश शर्मा,सपा जिला कोषाध्यक्ष सैयद अली अब्बास काज़मी,सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी, विधानसभा अध्यक्ष सतबीर त्यागी, अकरम खान,मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक,सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर,सपा मजदूर सभा जिलाध्यक्ष नासिर राणा,पूर्व महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी,सपा नेता चौधरी अजय कुमार,डॉ नरेश विश्वकर्मा,रविकांत त्यागी,मुकेश वशिष्ठ, मा०अल्ताफ द्वारा सम्बोधित किया गया।

मीटिंग में रामशरण कध्यप,नवाब इम्तियाज, आफाक पठान,नियाज़ हैदर, इरफान टैम्पू,नरेश कुमार पाल,हनीफ इदरीसी, आशीष त्यागी, प्रदीप डबास, पवन गिरी,वसीम राणा,नदीम मुखिया, हारून खान, अरशद खान,दुर्गेश पाल,राशिद जैदी,हाजी इकबाल,मीर हसन, फरीद कस्सार, विभोर त्यागी, नीरज गुप्ता, राहुल रानियां सहित सैकड़ो की तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top