एक वोट से मिली जीत- भाजपा के अनूप गुप्ता बने मेयर- आप को हराया

एक वोट से मिली जीत- भाजपा के अनूप गुप्ता बने मेयर- आप को हराया

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के अनूप गुप्ता आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट को शिकस्त देते हुए चंडीगढ़ के नए मेयर निर्वाचित डिक्लेअर किए गए हैं। 15 वोट हासिल कर भाजपा के अनूप गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के जसबीर सिंह लाडडी को 1 वोट से मात दी है।

मंगलवार का दिन भारतीय जनता पार्टी के लिए फील गुड कराने वाला साबित हुआ है। चंडीगढ़ के नए मेयर के लिए हुए इलेक्शन में जीत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी के अनूप गुप्ता चंडीगढ़ के नए मेयर बन गए हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के जसवीर सिंह लाडडी को मात देते हुए 1 वोट से हरा दिया है। मतदान के दौरान कोई वोट क्रॉस नहीं होने के चलते जसबीर सिंह को 14 वोट हासिल हुए हैं तो अनूप गुप्ता की झोली में 15 वोट पड़े मिले हैं। सीनियर डिप्टी मेयर का पद पद भी भारतीय जनता पार्टी की झोली में गया है। डिप्टी मेयर पद के लिए 29 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया था। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के अमरजीत राणा को 15 वोट हासिल हुए हैं जबकि आम आदमी पार्टी की तरुणा मेहता केवल 14 वोट ही हासिल कर सकी है। वोटिंग के दौरान भाजपा सांसद किरण खेर ने अपना वोट डाला और जय श्री राम का नारा बुलंद किया। इसके जवाब में आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने जो बोले सो निहाल का नारा बुलंद किया। इस दौरान वोटिंग पेपर में प्रिंट में स्याही के निशान पर बवाल हो गया, हालांकि पीठासीन अधिकारी ने कहा कि इससे कोई समस्या नहीं होगी।

epmty
epmty
Top