महिला घेरा कार्यक्रम-अब महिलाओं के बीच सपा खोलेगी भाजपा की पोल

महिला घेरा कार्यक्रम-अब महिलाओं के बीच सपा खोलेगी भाजपा की पोल

मुजफ्फरनगर। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने बताया कि जनपद के सभी नेताओं से विचार विमर्श के पश्चात सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर द्वारा 13 फरवरी 2021 दिन शनिवार को सुबह 11 बजे रुड़की रोड़ मुजफ्फरनगर स्थित कृष्णा पैलेस में समाजवादी महिला घेरा कार्यक्रम के अंतर्गत विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि कि उत्तर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल व महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. सरोजनी नायडू के जन्मदिन 13 फरवरी 1879 को पूरा देश महिला दिवस के रूप मे मनाता है। सपा 13 फरवरी को भाजपा सरकार में महिलाओं पर बढ़ते अपराध, बलात्कार व उत्पीड़न की घटनाओं में बढ़ोतरी, विकराल मंहगाई, गैस सिलेण्डर के बढ़ते रेट से महिलाओं को रसोई चलाने में दिक्कत, महिलाओं को राजनीति में सम्मानजनक भागीदारी आदि मुद्दों को लेकर सपा हाईकमान के प्रदेश व्यापी आह्वान पर 13 फरवरी को 11 बजे रुड़की रोड़ पर कृष्णा पैलेस बैंकट हाल में समाजवादी महिला घेरा कार्यक्रम व विचार गोष्ठी में महिलाओं की भारी भागेदारी व सभी सपा नेताओं कार्यकर्ताओ के साथ जागरूकता अभियान के तहत भाजपा सरकार की पोल खोली जाएगी।

epmty
epmty
Top