सुलझ जाएगा कैप्टन सिद्धू विवाद? प्रियंका को सिद्धू ने सुनाया अपना दुखड़ा

सुलझ जाएगा कैप्टन सिद्धू विवाद? प्रियंका को सिद्धू ने सुनाया अपना दुखड़ा

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ चल रही कलह के बीच पार्टी नेता एवं पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रियंका गांधी से मुलाकात करते हुए उन्हें अपना दुखड़ा सुनाया है।प्रियंका गांधी से सिद्धू की मुलाकात के बाद अब इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि पंजाब कांग्रेस में छिड़ी कलह अब शांत हो जाएगी।

बुधवार को कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। मंगलवार को ही पटियाला से दिल्ली आए नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात में अपनी पीड़ा बताई। हालांकि मंगलवार को खुद राहुल गांधी ने कहा था कि नवजोत सिंह सिद्धू के साथ उनकी कोई बैठक तय नहीं है। नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ ली गई तस्वीर ट्वीट की है। तस्वीर के साथ नवजोत सिंह सिद्धू ने यह भी लिखा है कि उनके और प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच लंबी बैठक हुई है।

वैसे सोमवार से ही मीडिया में ऐसी खबरें आ रही थी कि पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब से दिल्ली पहुंचेंगे और मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा से भी मुलाकात कर सकते हैं। यह भी कहा जा रहा था कि इस मुलाकात में नवजोत सिंह सिद्धू कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर अपनी बात पार्टी के शीर्ष नेताओं के समक्ष रखेंगे। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इन राज्यों में पंजाब भी शामिल है। लिहाजा शीर्ष नेतृत्व पंजाब कांग्रेस में चल रही किसी भी तरह की गुटबाजी को अभी बाहर नहीं आने देना चाहती है। हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू ने बरगरी मामले और कोटकपूरा फायरिंग की जांच में ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार पर अपना निशाना साधा था। कुछ अन्य मुद्दों को लेकर भी पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पहले से ही कैप्टन अमरिंदर सिंह से नाराज थे। लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू के इस बयान के बाद कांग्रेस में चल रही आंतरिक कलह सतह पर आ गई थी।

epmty
epmty
Top