सरकार की नीतियों के विरुद्ध 14 नवंबर से करेंगे जन जागरण अभियान : कांग्रेस

सरकार की नीतियों के विरुद्ध 14 नवंबर से करेंगे जन जागरण अभियान : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मोदी सरकार की नीतियों को गरीब विरोधी बताते हुए कहा है कि इससे आम लोगों का जीवन दूभर हो गया है इसलिए पार्टी उसकी असलियत जनता तक पहुंचाने के लिए नवंबर में देशव्यापी जन जागरण अभियान शुरु करेगी।

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल, वरिष्ठ नेता दिग्विजयसिंह तथा संचार विभाग के प्रमुख रणदीपसिंह सुरजेवाला ने बुधवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल पर उत्पाद शुल्क बेतहाशा बढाकर आम नागरिकों की जेब काटने का काम किया है और सरकार की इस नीति के खिलाफ कांग्रेस 14 से 29 नवंबर तक जन जागरण अभियान चलाएगी और गरीबों की आवाज बुलंद करेगी।

उन्होंने कहा कि इस अभियान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी हिस्सा लेंगे और सात दिन तक पदयात्रा भी करेंगे तथा लोगों को सरकार की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराएंगे। पद यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क कर सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन की जानकारी जनता को देंगे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता गांवों तथा कस्बों में जाएंगे और वहीं रात्रि विश्राम भी करेंगे।

के सी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सरकार की जन विरोधी नीतियों की बारीकी से पड़ताल के लिए वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में एक समिति गठित की थी और इस समिति ने सारे तथ्यों की बारीकी से पड़ताल की है। समिति ने इस बारे में जो भी जांच पड़ताल की है उसकी व्यापक जानकारी श्रीमती गांधी के साथ ही पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियंका गांधी वाउ्रा को भी दी जा चुकी है।

कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कार्य समिति की पिछले महीने आयोजित बैठक में भी इस बारे चर्चा हुई थी और कहा गया था कि पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों को जन जागरण के माध्यम से जनता तक पहुंचाएंगे। पार्टी ने उसी के अनुरूप यह कदम उठाते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद नवंर में जन जागरण अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।


जारी वार्ता

epmty
epmty
Top