कतरे जाएंगे पर- 30 फ़ीसदी विधायकों के टिकट काटेगी बीजेपी

कतरे जाएंगे पर- 30 फ़ीसदी विधायकों के टिकट काटेगी बीजेपी

बंगलुरु। भारतीय जनता पार्टी ने मौजूदा विधायकों में से कुछ एमएलए के पर कतरने का इरादा बनाया है। गुजरात में अपनाए गए फार्मूले को लागू करते हुए राज्य में तकरीबन 30 फ़ीसदी विधायकों के टिकट काटे जाएंगे। यह टिकट ऐसे विधायकों के कटेंगे जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

कर्नाटक में तीन महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को गंभीरता से ले रही भारतीय जनता पार्टी ने जिस फार्मूले के दम पर गुजरात में 156 सीटे जीतकर दोबारा से अपनी सरकार बनाई है, उसी फरमाए को कर्नाटक में लागू करते हुए बीजेपी अपने 30 फ़ीसदी विधायकों के टिकट काटने जा रहे हैं।

ऐसे विधायकों के टिकट बीजेपी द्वारा काटे जाएंगे जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इलेक्शन से पहले किसी तरह का कोई रिस्क नहीं उठाते हुए भाजपा कर्नाटक में फिलहाल सीएम नहीं बदलने जा रही है। लेकिन यदि सत्ता में वापसी हुई तो भी बसवराज बोम्मई को फिर से सीएम नहीं बनाया जाएगा। चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश संगठन में एक बड़ा बदलाव किया जा रहा है। कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष समेत उनकी पूरी टीम को जल्द ही हटाया जा सकता है।

epmty
epmty
Top