MP, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कौन होगा CM? BJP ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक

MP, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कौन होगा CM? BJP ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नई दिल्ली। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में बंपर जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी का कौन सा नेता इन राज्यों में मुख्यमंत्री बनेगा? इस बात के फैसले के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से तीनों राज्यों में प्रयवेक्षक नियुक्त किए हैं जो मुख्यमंत्री के नाम पर राज्यों में पहुंचकर आम सहमति बनाएंगे।

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए प्रयवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे एवं राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे को पर्यवेक्षक के रूप में राजस्थान में नये सीएम कू चयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर के लक्ष्मण और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव आशा लाकड़ा को नये मुख्यमंत्री का चयन कराने को मध्य प्रदेश का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी, जल मार्ग एवं आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को पर्यवेक्षक नियुक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उनके ऊपर छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री का चयन करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

epmty
epmty
Top