राजभर की हुंकार - BJP और अखिलेश को लेकर क्या बोलें ओम प्रकाश?

राजभर की हुंकार - BJP और अखिलेश को लेकर क्या बोलें ओम प्रकाश?

मुजफ्फरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भारतीय जनता पार्टी को अपने निशाने पर लेते हुए कहा है कि योगी सरकार में जितना दमन और अधिकारों का हनन पिछड़ी जातियों का किया गया है, उतना उत्पीड़न और दमन किसी भी अन्य दल की सरकार में कोई मुख्यमंत्री नहीं कर पाया है। पिछड़ों के अधिकारों व सम्मान के लिए ही मैं अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहता हूं। क्योंकि सपा ने हमेशा हर वर्ग के साथ पिछड़ों का भी सम्मान किया है।



मंगलवार को सदर ब्लाक क्षेत्र के गांव कूकड़ा में भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित की गई जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार केवल बदले की भावना से काम कर रही है। पुलिस और प्रशासन की ओर अपराधियों पर भी कार्रवाई केवल जाति धर्म देखकर दुर्भावना के साथ की जा रही है।



पूर्व मंत्री राजभर ने बढ़ती महंगाई, आरक्षण, नौकरी और कारोबार बचाने के लिए सिर्फ एक उपाय बताते हुए भाजपा सरकार को हटाने की लोगों से अपील की। सभा में सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने संबोधन करते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता के लिए अच्छे दिन नहीं ला सकी है, अब केवल भाजपा को हटाकर ही अच्छे दिन लाए जा सकते हैं। क्योंकि भाजपा सरकार रहेगी तो महंगाई, बेरोजगारी, किसान, मजदूर नौजवानों की दुर्दशा नहीं रुकेगी, अब इन मुद्दों पर केवल समाजवादी पार्टी सरकार बनाकर ही जनता को समस्याओं से सुकून मिल सकता है।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का मुजफ्फरनगर में पहुंचने पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री मांगेराम कश्यप, रामनिवास पाल, सपा जिला उपाध्यक्ष विनय पाल, सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन स्लमानी, सागर कश्यप मून अंसारी सहित सपा नेताआंे व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।



epmty
epmty
Top