ये कैसी अनुमति- प्रियंका कर रही इंतेजार- राहुल और CM को लिया रोक

ये कैसी अनुमति- प्रियंका कर रही इंतेजार- राहुल और CM को लिया रोक

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सीतापुर में रिहाई के बाद राहुल गांधी का लखीमपुर खीरी पीड़ित परिवार से मिलने के लिये राहुल गांधी का इंतेजार कर रही है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी को लखनऊ एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अनुमति के बाद दिल्ली से राहुल गांधी छत्तीसगढ़ और पंजाब के सीएम के साथ लखनऊ पहुंच गये हैं। इसके बाद प्रियंका गांधी को रिहा कर दिया गया है। सीतापुर में प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी जाने के लिये राहुल गांधी का इंतेजार कर रही है। उधर, राहुल गांधी व मुख्यमंत्रियों को लखनऊ एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया है। कांग्रेस ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि वह लखीमपुर जरूर जायेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि प्रियकां के साथ जो धक्का-मुक्की हुई, उससे हमे कोई फर्क नही पड़ता। हमारा संघर्ष जारी रहेगा चाहे हमे मार दिया जाये, गाड़ दिया जाये। यह किसानों को मुद्दा है हम उनके न्याय के लिये संघर्ष करते रहेंगे। राहुल गांधी को अब एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया। उनके इस बयान से लगता है या तो राहुल गाँधी गिरफ्तारी दे सकते हैं लेकिन लखीमपुर खीरी हुए बिना दिल्ली नहीं लौटेंगे।



epmty
epmty
Top