विधानसभा उपाध्यक्ष को पड़ा दिल का दौरा- हो गया निधन

नई दिल्ली। विधानसभा के उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस विधायक मनोज सिंह मंडावी का दिल का दौरा पड़ने के कारण दुखद निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ने के बाद विधानसभा उपाध्यक्ष को नजदीकी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया है।
रविवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष एवं राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस के एमएलए मनोज सिंह मंडावी का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया है। कांग्रेस की संचार इकाई के मुखिया सुशील आनंद की ओर से बताया गया है कि 58 वर्षीय विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी को दिल का दौरा पड़ने के बाद पड़ोसी धमतरी शहर के एक अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया था। जहां उनका निधन हो गया है।
कांकेर जिले में भानूप्रतापपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस एमएलए शनिवार की देर रात जनपद के चरम इलाके में अपने पैतृक गांव नथिया नवा गांव में गए थे। इसी दौरान एमएलए को बेचैनी होने लगी। तत्काल ही विधानसभा उपाध्यक्ष को एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच करने के बाद उन्हें धमतरी शहर के अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान आज उनका निधन हो गया है।विधायक मनोज सिंह मंडावी की मृत्यु