वसुंधरा ने दिखाए तेवर- राजे ने किया शक्ति प्रदर्शन-विधायक दल की बैठक..

वसुंधरा ने दिखाए तेवर- राजे ने किया शक्ति प्रदर्शन-विधायक दल की बैठक..

जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री रही वसुंधरा राजे सिंधिया के तेवर कम नहीं हो रहे हैं। उधर राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रहा इंतजार और अधिक लंबा होता लग रहा है। क्योंकि सोमवार को होने वाली विधायक दल की बैठक के टलने के आसार बन रहे हैं। रविवार को राजधानी दिल्ली से चलकर जयपुर पहुंची वसुंधरा राजे सिंधिया के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के कई विधायक उनसे मिलने के लिए पहुंचे हैं।

रविवार को राजधानी दिल्ली से राजस्थान की मुख्यमंत्री रही वसुंधरा राजे सिंधिया का आगमन जैसे ही जयपुर में उनके 13 सिविल लाइन आवास पर हुआ वैसे ही उनसे मिलने के लिए पहुंचने वाले भाजपा विधायकों का सिलसिला शुरू हो गया।

विधायक दल की बैठक से पहले ही वसुंधरा राजे सिंधिया से भाजपा विधायकों के मिलन को राज्य की राजनीति में बहुत ही अहम माना जा रहा है। वसुंधरा राजे के आवास पर लग रहे विधायकों के जमावड़े के बाद राज्य में राजनीति एक बार फिर से हॉट हो गई है।

विधायकों के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहे अशोक प्रणामी, पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत एवं पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने भी वसुंधरा राजे सिंधिया से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की है।

पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल का कहना है कि राजस्थान के बिगड़े आर्थिक हालातो को देखते हुए राज्य में अनुभवी मुख्यमंत्री का चयन होना जरूरी है।

उन्होंने कहा है कि फिलहाल राजस्थान में सिर्फ और सिर्फ वसुंधरा राजे सिंधिया ही अनुभवी नेता है। इस बात को राजस्थान की जनता भी महसूस कर रही है और सारा राजस्थान ही नहीं मैं भी यही चाहता हूं कि वसुंधरा राजे सिंधिया ही राजस्थान की अगली मुख्यमंत्री बननी चाहिए।

epmty
epmty
Top