बोले वरुण-किसानों के लिए सरकार के आगे गिड़गिड़ाने की बजाए जाऊंगा कोर्ट

बोले वरुण-किसानों के लिए सरकार के आगे गिड़गिड़ाने की बजाए जाऊंगा कोर्ट

बरेली। पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर किसानों के अधिकारों को छीनकर सरकार द्वारा उनका शोषण किया जाता रहा तो अब वह सरकार के आगे शोषण रोकने को गिडगिडाने के बजाय किसानों के लिए सीधे कोर्ट जाएंगे।

शुक्रवार को बरेली के बहेड़ी में पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने कहा है कि मैं किसानों के लिए अदालत में जाकर भ्रष्टाचार व किसानों के शोषण में शामिल अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराऊंगा। शुक्रवार को उन्होंने यह चेतावनी बहेड़ी मंडी समिति में किसानों के धान की तुलाई की स्थिति देखने के बाद कही है। सांसद वरुण गांधी बहेड़ी मंडी समिति में किसानों से खरीदे जा रहे धान खरीदी की प्रक्रिया का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। किसानों के मुद्दे पर अपनी ही पार्टी के खिलाफ बयान देते हुए वरुण गांधी यहां पर भी किसानों के मुद्दे पर सरकार से काफी नाराज दिखाई दिए।

मंडी समिति में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे कई किसानों ने सांसद वरुण गांधी को बताया कि आज ही समिति की ओर से धान की तौल शुरू की गई है। वह भी तुम्हारे आने की सूचना मिलने पर। इस पर सांसद वरुण गांधी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि क्या आपको शर्म नहीं आती है? किसान बाढ़ और अतिवृष्टि के चलते पहले से ही बुरी तरह से परेशान है। ऊपर से तुम उन्हें और परेशान करते हुए उनका शोषण कर रहे हो। उन्होंने अपने प्रतिनिधि को 24 घंटे मंडी पर मौजूद रहते हुए धान तुलाई की स्थिति से उन्हें लगातार अवगत कराते रहने के निर्देश दिए हैं।



epmty
epmty
Top