UP की समृद्धि, प्रगति, संपन्नता का चुनाव: स्वतंत्र देव

UP की समृद्धि, प्रगति, संपन्नता का चुनाव: स्वतंत्र देव

बागपत। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मौजूदा विधानसभा चुनाव जातिवाद, क्षेत्रवाद और वंशवाद का नहीं बल्कि प्रदेश की समृद्धि और प्रगति का चुनाव है।

दिगम्बर जैन कॉलेज के विहर्ष सभागार में आयोजित प्रभावी मतदाता संवाद में स्वतंत्रदेव ने बुधवार को कहा कि वर्तमान विधानसभा चुनाव जातिवाद, क्षेत्रवाद, व्यक्तिवाद, परिवारवाद, वंशवाद का चुनाव नहीं है, बल्कि प्रदेश की समृद्धि, प्रगति का चुनाव है।

उन्होने कहा कि सपा सरकार में अपराध की रिपोर्ट दर्ज नहीं होती थी। 2017 के बाद से यूपी में अपराध समाप्त हो गया है। यह बदलाव योगी सरकार में हुआ है। भारत माता की जय बोलना, वंदे मातरम कहना, अपने को हिंदू कहना, राम मंदिर का निर्माण कराना, धारा 370 हटाना यदि सांप्रदायिक है, तो वे भी सांप्रदायिक है। लक्ष्मी हाथी-साइकिल, पंजे के निशान पर बैठकर नहीं आती है, कमल पर बैठकर आती है।

स्वतंत्र देव ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में योगी जैसा जनसेवक मिला है, जो जनता की खातिर 24 घंटे मेहनत करता है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि एक रुपया भेजता हूं, जब कहीं जाकर 25 पैसे जनता पर पहुंचते हैं। भाजपा ने किसान सम्मान निधि की छह हजार रुपये की धनराशि पूरी की पूरी खाते में पहुंचाई है। ये योगी और मोदी के अथक प्रयासों का ही फल है कि उत्तर प्रदेश बड़ी अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बन गया है।

वार्ता

epmty
epmty
Top