यूपी BJP को मिले नए अध्यक्ष-इन्हें बनाया गया नया प्रेसिडेंट

यूपी BJP को मिले नए अध्यक्ष-इन्हें बनाया गया नया प्रेसिडेंट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी को सरकार से हटाकर अब संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंचायतीराज मंत्री के तौर पर पिछले 6 साल से योगी आदित्यनाथ सरकार में गांवों की हालत सुधारने की जिम्मेदारी संभाल रहे भूपेंद्र चौधरी को अब भारतीय जनता पार्टी की ओर से नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले भूपेंद्र चौधरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट समाज के बीच मजबूत पकड़ होना बताई जा रही है।

बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय हाईकमान की ओर से उत्तर प्रदेश में नये प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी किए जाने का ऐलान कर दिया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार में अभी तक पंचायती राज मंत्री का कार्यभार संभाल रहे भूपेंद्र चौधरी को भारतीय जनता पार्टी का नया यूपी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। पंचायतीराज मंत्री के तौर पर पिछले 6 साल से लगातार योगी आदित्यनाथ सरकार में जिम्मेदारी संभालने भूपेंद्र चौधरी को अब उत्तर प्रदेश की भाजपा कमान सौंपी जाने को लेकर राजनीतिक हलकों में अब अपने-अपने कयास लगाने शुरू कर दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के खिलाफ ताल ठोकने वाले भूपेंद्र चौधरी को अब लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाट नेताओं में आज भी मेघालय के राज्यपाल सतपाल मलिक की पकड़ होना बताई जा रही है। वह बागपत के रहने वाले हैं।

मेघालय के राज्यपाल सतपाल मलिक समय-समय पर किसानों के मामलों को लेकर केंद्र सरकार के ऊपर हमलावर रहते हैं। ऐसे हालातों के बीच भूपेंद्र चौधरी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर हाईकमान की ओर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट नेताओं का यह विकल्प खड़ा करने की कोशिश की गई है।

epmty
epmty
Top