पूर्व MLA उमेश के नेतृत्व में प्रधानों सहित सैंकड़ों ने थामा भाजपा का दामन

पूर्व MLA उमेश के नेतृत्व में प्रधानों सहित सैंकड़ों ने थामा भाजपा का दामन

मुजफ्फरनगर। सिसौली नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित हुए भाजपा ज्वाइनिंग अभियान के अंतर्गत बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के लगभग 250 गणमान्य जनों ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी ज्वाइन की।

बुढ़ाना से पूर्व विधायक उमेश मलिक के नेतृत्व में सिसौली नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाषिनी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र छत्री सहित कस्बे के 9 सभासदों ने भाजपा ज्वाइन की। आसपास के लगभग 10 ग्राम प्रधान भी पार्टी में शामिल हुए।

पार्टी में शामिल होने वालो में सिसौली से धीरज सिंह वार्ड 1, विकास कुमार वार्ड नंबर 2 , बिट्टू सिंह वार्ड नंबर 3, प्रताप कुमार वार्ड नंबर 4, मोहम्मद शाहरुख वार्ड नंबर 5, समाजवादी पार्टी के युवा जिला सचिव मनीष कुमार वार्ड नंबर 9, वार्ड नंबर 11 से राजीव चौधरी, वार्ड नंबर 12 से कालूराम ग्राम खेड़ी सोनिया से ग्राम प्रधान ओम सिंह आदि ने कहा भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र हितेषी पार्टी है, जो हमेशा राष्ट्र के बारे में सोचती है इसलिए हम सब ने आज भारतीय जनता पार्टी को आजीवन के लिए ज्वाइन किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी भीम सिंह थाम्मेदार, संचालन मंडल अध्यक्ष अनुज बालियान ने किया।

पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कहा भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी अकेली पार्टी है जो हमेशा अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। कार्यकर्ताओं के अनुसार चलती है और सबका साथ सबका विकास के साथ में निरंतर आगे बढ़ती है। इस अवसर पर भाजपा के सभी पदाधिकारी पूर्व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

epmty
epmty
Top