टर्निंग प्वाइंट-गहलोत को छोड़नी पड़ेगी अब सीएम की कुर्सी

टर्निंग प्वाइंट-गहलोत को छोड़नी पड़ेगी अब सीएम की कुर्सी

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चल रही भारी गहमागहमी के बीच राजस्थान में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर भी अब कयास लगने शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत यदि कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित हो जाते हैं तो उन्हें पार्टी की नीतियों के तहत मुख्यमंत्री की कुर्सी को निश्चित तौर पर छोड़ना पड़ेगा।

कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कल यानि बृहस्पतिवार को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 17 अक्टूबर को होने वाले कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर गांधी परिवार का इंकार लगभग सुनिश्चित माना जा रहा है। ऐसे हालातों के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम अध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा चर्चाएं बटोर रहा है। वैसे तो इस रेस में जी-23 से जुड़े रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर भी शामिल है। जिसके चलते माना जा रहा है कि अशोक गहलोत का मुकाबला शशि थरूर के साथ हो सकता है।

उधर शशि थरूर के मुकाबले अशोक गहलोत के जीत की संभावनाएं ज्यादा बताई जा रही है। ऐसे हालातों में अब यह सवाल भी उठ रहा है कि अगर अशोक गहलोत कांग्रेस के अध्यक्ष बन जाते हैं तो आखिर राजस्थान में सीएम कौन होगा। क्योंकि पार्टी की ओर से एक व्यक्ति एक पद का फार्मूला लागू किया गया है। ऐसे हालातों में अशोक गहलोत को पूर्व मुख्यमंत्री का पद छोड़कर जाना होगा।

epmty
epmty
Top