किसान आंदोलन की आड़ में हिन्दू-सिख सद्भाव को नुकसान पहुंचाने की कोशिश

किसान आंदोलन की आड़ में हिन्दू-सिख सद्भाव को नुकसान पहुंचाने की कोशिश

नयी दिल्ली। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के सुखदेव सिंह ढींढसा ने किसान आंदोलन की आड़ में हिन्दू-सिख साम्प्रदायिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने की कोशिशों की निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि ऐसे कृत्यों पर लगाम लगायी जानी चाहिए।

श्री ढींढसा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्य सभा में हो रही चर्चा में शामिल होते हुए कहा कि मीडिया का एक वर्ग ऐसी कोशिशों में संलिप्त है जिसे रोका जाए। इसके लिए उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका भी दायर कर रखी है।

उन्होंने कहा कि कृषि राज्यों का विषय है और केन्द्र सरकार ने नये कृषि कानून लाकर देश के संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादों का न्यूनतम समर्थन मूल्य उचित तरीके से निर्धारित नहीं किया जाता। फसलों के मूल्य निर्धारण में वैज्ञानिक तरीके अपनाया जाना चाहिए।

epmty
epmty
Top