मुस्लिम छवि से बाहर निकलने की कोशिश-अखिलेश ने लगाया कृष्ण का मुखौटा

मुस्लिम छवि से बाहर निकलने की कोशिश-अखिलेश ने लगाया कृष्ण का मुखौटा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की ओर से अन्य दलों की तरह वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिसके तहत पार्टी मुखिया अखिलेश यादव द्वारा पार्टी पर लगे मुस्लिम परस्त पार्टी के ठप्पे से बाहर निकालने की कोशिशें शुरू कर दी गई है। मुस्लिम परस्त होने की छवि से बाहर निकलने के लिए वह भगवान कृष्ण का मुखौटा लगाने से भी पीछे नही हट रहे हैं। सोशल मीडिया पर रिलीज हुए समाजवादी पार्टी के गाने में पार्टी मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मुरलीधर कृष्ण बताया गया है।

दरअसल समाजवादी पार्टी द्वारा पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव को लेकर एक वीडियो बनाया गया है, जो सोशल मीडिया पर भी जारी कर दिया गया है। वीडियो में जो गाना है उसके बोल हैं, मुरली धारी कृष्ण बदलकर वेष आ रहे हैं.. अखिलेश आ रहे हैं.. अखिलेश आ रहे हैं। समाजवादी पार्टी के फेसबुक पेज पर जारी इस वीडियो में अखिलेश सरकार की ओर से पिछले कार्यकाल में शुरू की गई योजनाओं की भी झलक दिखाई गई है। इसके अलावा वीडियो के माध्यम से जनता से लुभाने वाले वादे भी किए गए हैं।

इतना ही नहीं यह भी बताया गया है कि सपा सरकार के राज्य की सत्ता में आने के बाद शिक्षा, किसान और अन्य सुविधाओं की स्थिति मौजूदा समय से बेहतर हो जाएगी। गौरतलब है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव लगातार प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोलते रहते हैं। हाल ही में सपा मुखिया ने राम मंदिर जमीन की खरीद घोटाले को लेकर ट्वीट किया गया है कि भाजपा का छलावा बहुत हुआ अब भाजपा को जनता सिखाएगी सबक। आज सत्ताधारी सोच रहे हैं कि काश वह भ्रष्टाचार का नाम बदल सकते और झूठ के रंग भी। आज दुनिया भर की आस्थावान जनता राम मंदिर जमीन खरीद घोटाले के बाद अपने को ठगा हुआ सा महसूस कर रही है। उन्होंने इसे भाजपा का भावात्मक भ्रष्टाचार बताया है।

epmty
epmty
Top