राहुल की यात्रा का आज यहाँ से अंतिम दिन, खरगे भी होंगे शामिल

राहुल की यात्रा का आज यहाँ से अंतिम दिन, खरगे भी होंगे शामिल

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के आज मध्यप्रदेश में अंतिम दिन पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी इस यात्रा में शामिल होंगे।

खरगे और गांधी आज धार जिले के बदनावर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पहले ये यात्रा उज्जैन जिले के बड़नगर से शुरु होगी।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दोपहर भोज के बाद अपराह्न तीन बजे रतलाम और सैलाना में आम सभा और रोड शो होगा। आज ही यात्रा मध्यप्रदेश से राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी।

epmty
epmty
Top