जनता का आक्रोश कम करने सांसदों को चुनावी मैदान में उतारा- कमलनाथ

जनता का आक्रोश कम करने सांसदों को चुनावी मैदान में उतारा- कमलनाथ

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के पहले जनता का आक्रोश विधानसभा चुनाव में ही निकलवाने के लिए अपने सांसदों को चुनावी मैदान में उतारा है।

कमलनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, भाजपा जानती है कि विधानसभा चुनाव में वो हारेगी, ऐसे में जनता का आक्रोश 2024 से पहले 2023 में निकालकर कुछ कम हो जाए तो शायद 2024 में भाजपा अपनी शर्मनाक हार के अंतर को थोड़ा कम कर सके, इसीलिए भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व विधानसभा चुनाव में अपने सांसदों को लड़वाने पर ज़ोर दे रहा है।

उन्होंने दावा किया कि सांसद विधानसभा चुनाव हार जाएंगे, तो 2024 के लोकसभा चुनाव में नये प्रत्याशी लाकर भाजपा सत्ताविरोधी लहर को थोड़ा कम कर पायेगी।

epmty
epmty
Top