तिवारी को केजरीवाल की हत्या की साज़िश रचने की जानकारी है- आप

तिवारी को केजरीवाल की हत्या की साज़िश रचने की जानकारी है- आप

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हत्या की साज़िश रचने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी के ख़िलाफ़ चुनाव आयोग से शिकायत की है। आप ने यह भी दावा किया है कि भाजपा सांसद मनोज तिवारी को केजरीवाल की हत्या की साजिश रचे जाने की जानकारी है।

आप के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में पांच सदस्यीय विधायक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को चुनाव आयुक्त से मुलाकात इस मामले की शिकायत की है। श्री भारद्वाज ने कहा कि सांसद मनोज तिवारी को अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रचे जाने की जानकारी है। उनको गिरफ्तार कर पूछताछ की जाए। भाजपा नेता मनोज तिवारी से पूछा जाए कि मुख्यमंत्री केजरीवाल की हत्या की साजिश में उनके साथ कौन-कौन लोग शामिल हैं?

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता भारद्वाज ने कहा कि 'आप' के पांच विधायक चुनाव आयोग के कमिश्नर से मिले हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में उनके साथ विधायक संजीव झा, मदन लाल, प्रवीन कुमार, सोम दत्त शामिल रहे। आयोग को बताया कि भाजपा के सांसद किस तरीके से दिल्ली के मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश की बात चैनल की ऊपर कर रहे हैं। पूरी दुनिया ने उनकी यह बात सुनी है। इलेक्शन कमीशन ने बहुत गंभीरता से हमारी बातों का संज्ञान लिया। उन्होंने मानी कि यह बात काफी गंभीर है।

उन्होंने कहा कि हमने उनको यह निवेदन किया है कि इसकी जांच की जाए। मनोज तिवारी को गिरफ्तार किया जाए। उनसे पूछा जाए कि मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश में उनके साथ और कौन कौन लोग शामिल हैं? हत्या की साजिश किस दिन की है? कहां की है? ये सारी जानकारी उनसे पूछताछ के बाद ही सामने आएगी।

वार्ता

epmty
epmty
Top