इस पार्टी का होगा बीजेपी में विलय-कई पूर्व विधायक भी होंगे शामिल

इस पार्टी का होगा बीजेपी में विलय-कई पूर्व विधायक भी होंगे शामिल

नई दिल्ली। कांग्रेस का दामन छोड़कर विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब के भीतर पंजाब लोक कांग्रेस का गठन करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भाजपा के साथ जाने का पूरा इंतजाम कर लिया है। उम्मीद की जा रही है कि वह एक-दो दिन में भाजपा का दामन थामते हुए अब भगवा चोला धारण कर सकते हैं। उनके साथ राज्य के कई पूर्व विधायकों के भी भाजपा में शामिल होने के आसार है।

पंजाब में पिछले दिनों हुए विधानसभा चुनाव से पहले दोबारा से अपनी सरकार बनने की उम्मीद में कांग्रेस छोड़कर नई पार्टी बनाने वाले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मौजूदा समय में राजनीति के क्षितिज पर कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। फिलहाल पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह की राजनीतिक गतिविधियां लगभग ठप्प पड़ी हुई है। लेकिन उन्होंने भीतर ही भीतर भारतीय जनता पार्टी के साथ जाने की तैयारी कर ली है।

पंजाब में फिलहाल अपना वजूद खो चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह आगामी 19 सितंबर यानी सोमवार को राजधानी दिल्ली पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उन्हे दल की सदस्यता ग्रहण कराते हुए उन्हें भगवा चोला धारण करायेंगे। इसी के साथ बिना वजूद वाली उनकी पार्टी का भाजपा में विलय सुनिश्चित हो जाएगा। राजनीतिक हलकों में इस बात की चर्चा जोर पकड़ रही है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ उनकी बेटी जय इंदर कौर बेटा रणइंदर और नाती निर्वाण सिंह भी भाजपा का दामन थामकर भगवाई हो सकते है।

epmty
epmty
Top