इस नेता ने CM को बताया हाऊ- बोली योगी आया तो आपको खा जाएगा

इस नेता ने CM को बताया हाऊ- बोली योगी आया तो आपको खा जाएगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 18 वीं विधानसभा के गठन के लिए हो रहे चुनाव के प्रथम चरण की सीटों के प्रचार के अंतिम दिन राजनीतिक दलों ने अपनी समूची ताकत झोंक दी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के लिए वोट मांगने के बाद आज हुई प्रेसवार्ता में कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आएगा तो आपको खा जाएगा। ममता बनर्जी ने अल्पसंख्यकों से भी एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के लिए वोट करने का आह्वान किया है।


मंगलवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संयुक्तरूप से मीडिया कर्मियों से वार्ता करने के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर के नाम पर कितने लोगों को मारा गया है वह हम सभी ने देखा है। उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और अगर यहां की सत्ता से भाजपा बाहर चली गई तो समझो पूरे देश से इसका सफाया हो जाएगा। इसलिए उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को हराना जरूरी है। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में लड़ी जा रही लड़ाई पूरी तरह से माान सम्मान और इज्जत की है। उत्तर प्रदेश में यदि अखिलेश यादव की जीत हो जाएगी तो आपको देखकर पूरा देश भी बदलाव की राह पर चल निकलेगा। भारतीय जनता पार्टी के लोक संकल्प पत्र पर करारा तंज कसते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि हमें नहीं मालूम भाजपा ने आज अपना मेनिफेस्टो जारी किया है या मनीफेस्टो। कोरोना में इतने लोग मारे गए, हाथरस में जो कुछ हुआ है पहले उसके लिए भाजपा को माफी मांगनी चाहिए और उसके बाद वोट। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सबसे ज्यादा पैसा उत्तर प्रदेश को दिया है, इसके बावजूद राज्य में विकास के काम कहीं भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए योगी सरकार लकड़ी तक नहीं दे पाई थी।



epmty
epmty
Top