कांग्रेस के इस नेता ने पदों से इस्तीफे के बाद सदस्यता भी छोड़ी

कांग्रेस के इस नेता ने पदों से इस्तीफे के बाद सदस्यता भी छोड़ी

नई दिल्ली। केंद्रीय राजनीति के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों में भी दोबारा से सत्ता पाने हेतु अपने पांव जमाने के लिए जद्दोजहद कर रही कांग्रेस को आज उस समय बड़ा झटका लगा है जब पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद प्राथमिक सदस्यता को भी छोड़ दिया है। पार्टी मुखिया सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि पार्टी को इस समय सनकी लोग चलाने में लगे हुए हैं।

शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया है। पार्टी मुखिया सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी में गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि राहुल गांधी को आपके द्वारा पार्टी का उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद से कांग्रेस लगातार बर्बाद होते हुए रसातल में पहुंच रही है। इस समय सनकी लोग पार्टी को चलाने में लगे हुए हैं। जिससे पार्टी देश के सभी राज्यों से सिमटती हुई जा रही है।

शुक्रवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी त्यागपत्र देने वाले गुलाम नबी आजाद ने जम्मू कश्मीर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद हुई नियुक्ति के तकरीबन 2 घंटे बाद पद से इस्तीफा दे दिया था।

epmty
epmty
Top