नगर पालिका का टिकट कटने पर भाजपा का यह नेता अब लड़ेगा निर्दलीय चुनाव

नगर पालिका का टिकट कटने पर भाजपा का यह नेता अब लड़ेगा निर्दलीय चुनाव
  • whatsapp
  • Telegram

प्रतापगढ़। भाजपा से टिकट ना मिलने की वजह से भाजपा नेता वरूण प्रताप सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व भाजपा यूथ विंग काशी क्षेत्र के महामंत्री वरुण प्रताप सिंह ने बेल्हा नगर पालिका सीट से चुनाव लड़ने के लिये भाजपा से टिकट की दावेदारी की थी। भाजपा से टिकट कटने के बाद भाजपा नेता वरूण प्रताप सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। उनका कहना है कि कार्यकर्ता की जगह धनपशुओं को टिकट दिया गया है। धनपशुओं ने टिकट बेचना और खरीदना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि 30 साल से बेल्हा में विकास कार्य नहीं हुआ है। सीवर प्लांट में जंग लगा हुआ है और नालियां बजबजा रही है।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top