भगवा चोला धारण करने के प्रयासों में लगे हैं यह कांग्रेस नेता

भगवा चोला धारण करने के प्रयासों में लगे हैं यह कांग्रेस नेता

लखनऊ। शहर कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने वाले दिलप्रीत सिंह के अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलें महानगर के राजनैतिक गलियारों में तेज हो गई हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से यदि जल्दी महानगर अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले नेता की बातों पर गौर नहीं किया गया तो वह किसी भी समय भाजपा का दामन थामकर भगवा चोला धारण कर सकते हैं।

दरअसल शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर तैनात दिलप्रीत सिंह ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कारगुजारियों से नाराजगी के बाद हाईकमान को अपना इस्तीफा भेज दिया था। काग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी धीरज गुर्जर को भेजें गए इस्तीफे की बाबत बताया जा रहा है कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष अपने कुछ लोगों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में समायोजित कराना चाहते थे, जिसके चलते वह पिछले काफी दिनों से उत्तर प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ संपर्क में थे। लेकिन हाईकमान की ओर से उनकी बातों का कोई संज्ञान नहीं लिया गया। जिसके चलते शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने नेता ने अपने इस्तीफे का दांव चल दिया। बताया जा रहा है कि यदि दिलप्रीत सिंह की मांग मंजूर नहीं हुई तो वह किसी भी समय भारतीय जनता पार्टी का दामन थामते हुए अब भगवा चोला धारण कर सकते हैं।

epmty
epmty
Top