दिल्ली में लगेगा किसानों का जमावड़ा- रामलीला मैदान पर होगी महापंचायत

दिल्ली में लगेगा किसानों का जमावड़ा- रामलीला मैदान पर होगी महापंचायत

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आगामी 14 मार्च को किसानों का बड़ा जमावड़ा लगेगा। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से राजधानी के लाल किला मैदान में बुलाई गई किसान मजदूर महापंचायत को दिल्ली पुलिस द्वारा कड़ी शर्तों के साथ इजाजत दे दी गई है।

संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में आगामी 14 मार्च को राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान मजदूर पंचायत होने जा रही है। इसके संबंध में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से दावा किया गया है कि पंजाब और हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश तथा कई अन्य राज्यों के किसान मजदूर इस महा पंचायत में शामिल होंगे।

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से दिल्ली पुलिस से रामलीला मैदान में महापंचायत करने की इजाजत मांगी गई थी। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से दावा किया गया है की दिल्ली पुलिस द्वारा महापंचायत को इजाजत दे दी गई है।

उधर दिल्ली पुलिस के अफसरों का कहना है कि उन्होंने कड़ी शर्तों के साथ किसानों को रामलीला मैदान में किसान महापंचायत करने की इजाजत दी है। पुलिस उपायुक्त मध्य एम हर्षवर्धन ने कहा है कि हमने कड़ी शर्तों के साथ महापंचायत की इजाजत दी है जिस पर किसान मोर्चा के नेताओं ने एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर भी किए हैं कि वह लागू की गई शर्तों का पालन करेंगे।

epmty
epmty
Top