उनका मरना देखा ज़माने ने,एक मोदी सरकार है जिसे ख़बर ना हुई- राहुल गांधी

उनका मरना देखा ज़माने ने,एक मोदी सरकार है जिसे ख़बर ना हुई- राहुल गांधी

नई दिल्ली। संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन केंद्र सरकार का एक जवाब सुर्खियों में है। लॉकडाउन में कितने मजदूरों की जान गई, इस प्रश्न पर केंद्र सरकार का कहना है कि उनके पास कोई आंकड़ा नहीं है। अब इस विषय पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार नहीं जानती कि लॉकडाउन में कितने प्रवासी मज़दूर मरे और कितनी नौकरियां गईं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शायराना अंदाज में ट्वीट में लिखा, 'तुमने ना गिना तो क्या मौत ना हुई? हां मगर दुख है सरकार पे असर ना हुई, उनका मरना देखा ज़माने ने, एक मोदी सरकार है जिसे ख़बर ना हुई।


बता दें कि कोरोना संक्रमण के संकट में जब देश में लॉकडाउन लगा, तो प्रवासी मजदूरों के जीवन पर बड़ा असर हुआ था। लाखों की संख्या में प्रवासी मजदूर अपने घर लौटने को सड़कों पर थे, इस दौरान मजदूरों की मौत की खबरें भी सामने आई थी। इसी मामले में सोमवार को संसद में प्रश्न किया गया था कि लॉकडाउन के समय हजारों मजदूरों की मौत हुई, क्या केंद्र सरकार के पास कोई आधिकारिक आंकड़ा है। इस पर सरकार की ओर से जवाब दिया गया उनके पास ऐसा कोई आंकड़ा नहीं है।

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका में हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने मेडिकल चेकअप करवाने के लिए विदेश में हैं, जहां राहुल गांधी उनके साथ हैं। हालांकि, राहुल सोशल मीडिया के जरिए लगातार सरकार को निशाना बना रहे हैं।

epmty
epmty
Top