सस्पेंस हुआ खत्म- मामा की CM पद से विदाई- यह होंगे नए मुख्यमंत्री

सस्पेंस हुआ खत्म- मामा की CM पद से विदाई- यह होंगे नए मुख्यमंत्री

भोपाल। विधानसभा चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आए जनादेश के बाद मुख्यमंत्री के नाम पर छाये कुहासे के बादल आज पूरी तरह से साफ हो गए हैं। जिसके चलते शिवराज सिंह चौहान की मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद से विदाई सुनिश्चित हो गई है। राज्य के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर मोहन यादव का चयन किया गया है।

सोमवार को पिछले एक सप्ताह से मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर चल रहा सस्पेंस आज भारतीय जनता पार्टी के हाई कमान द्वारा नियुक्त किए गए प्रयवेक्षकों की मौजूदगी में हुई भाजपा विधान मंडल दल की बैठक में खत्म हो गया है।

राज्य के मुख्यमंत्री पद से मौजूदा सीएम शिवराज सिंह चौहान की विदाई सुनिश्चित करते हुए मोहन यादव को मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है।

विधायक दल की बैठक में मोहन यादव के नाम का ऐलान नए मुख्यमंत्री के तौर पर किया गया है। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक निर्वाचित हुए हैं। वर्ष 2013 में मोहन यादव पहली बार विधायक बने थे।

भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक से पहले पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण, पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

epmty
epmty
Top