प्रदेश अध्यक्ष जा रहे हैं दिल्ली दे सकते हैं इस्तीफा! सियासत हुई तेज

प्रदेश अध्यक्ष जा रहे हैं दिल्ली दे सकते हैं इस्तीफा! सियासत हुई तेज

नई दिल्ली। कैबिनेट मंत्री रहे बेटे द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद अब राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष भी इस्तीफा देने का कदम उठा सकते हैं! आगामी कोई निर्णय लेने से पहले प्रदेश अध्यक्ष फिलहाल पार्टी सुप्रीमो से बात करने के लिए राजधानी दिल्ली जा रहे हैं। अगर वह इस दौरान अपने इस्तीफे की पेशकश कर देते हैं तो निश्चित रूप से राष्ट्रीय जनता दल को राजनैतिक तौर पर बड़ा झटका लगेगा।

दरअसल नीतीश कुमार के साथ मिलकर सरकार बनाने वाले राष्ट्रीय जनता दल के कोटे से मंत्री पद पाने वाले सुधाकर सिंह पिछले दिनों अपने पद से इस्तीफा दे चुके है। अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चित रहने वाले सुधाकर सिंह द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद अब पूर्व मंत्री के पिता एवं राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी राष्ट्रीय जनता दल से त्यागपत्र देने जैसा कदम उठा सकते हैं। राष्ट्रीय जनता दल के कद्दावर नेता जगदानंद सिंह को हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई थी।

राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए जा रहे आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष उनसे विचार-विमर्श के बाद अगला कदम उठाएंगे। माना जा रहा है कि अगर वह इस दौरान अपने इस्तीफे की पेशकश करते हैं तो निश्चित तौर से राज्य के बीच राष्ट्रीय जनता दल को बड़ा झटका लगेगा। आरजेडी हाईकमान के सामने यह चुनौती रहेगी कि राज्य में अब कौन सा बड़ा नेता पार्टी को आगे बढ़ाएगा।

epmty
epmty
Top